- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
शुक्र ग्रह 25 जून में होंगे मार्गी, आपके लिए क्या रहेगा राशि अनुसार फलादेश
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य ,रत्न विशेषज्ञ

वर्तमान समय में वृषभ राशि में गोचर करते हुए शुक्र ग्रह 25 जून में अपनी वक्री अवस्था समाप्त करके मार्गी हो रहे हैं। जनमानस के लिए यह बहुत अच्छा संकेत है क्योंकि अकेले शुक्र ही ऐसे ग्रह हैं जो प्राणियों के जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं।
फलित ज्योतिष में शुक्र संतान सुख, विलिसिता, मकान-वाहन का सुख, तेज, सौंदर्य, दांपत्य, प्रेम सम्बन्ध, सुगंधित वस्तुओं, गुप्तरोगों, ब्रह्मचर्य एवं उत्तम चरित्र आदि के कारक हैं इसीलिए इनके मार्गी होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इनकी मार्गी अवस्था का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं…….
मेष राशि:- शुक्र की शुभता के प्रभावस्वरूप आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। घर परिवार में आपसी एकता बढ़ेगी और मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा । किसी संबंधी अथवा मित्र को दिया गया पैसा भी वापस मिलने के संकेत। मान सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
वृषभ राशि:- आपके राशि स्वामी शुक्र का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए नए कार्य व्यापार का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अति अनुकूल है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। प्रतियोगियों तथा विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है.!
मिथुन राशि:- राशि से बारहवें भाव में शुक्र का मार्गी होना विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के नए द्वार खोल देगा। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। विलासिता पर अधिक खर्च होगा जिसके कारण आप आर्थिक तंगी का भी शिकार हो सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
कर्क राशि:- राशि से लाभभाव में शुक्र का मार्गी होना आपके आय के साधन बढ़ाएगा। काफी दिनों से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह के मामलों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि:- राशि से कर्म भाव में शुक्र का गोचर आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े प्रतिष्ठानों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से भी समय अति अनुकूल है.!
कन्या राशि:- शुक्र का मार्गी होना आपके लिए धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा। किसी बड़े सामाजिक पद की प्राप्ति होगी यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अपने साहस एवं शौर्य के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। किसी भी नए कार्य के शुभारंभ की दृष्टि से भी समय अनुकूल है।
तुला राशि:- राशि स्वामी शुक्र का अष्टम भाव में गोचर करते हुए मार्गी होना स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। इनके मार्गी होने के ही फलस्वरूप आपका व्यक्तित्व निखर कर आएगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वै ही मदद के लिए आगे आएंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो हैं ही मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं.!
वृश्चिक राशि:– शुक्र का मार्गी होना आपके लिए भी शुभ रहेगा! शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है।
धनु राशि:- राशि से छठेभाव में मार्गी शुक्र काफी मिलाजुला फल देंगे। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि तो होगी लेकिन वे नष्ट भी होते जाएंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को अधिक धन देने से परहेज करें अन्यथा वापस आने में काफी विलंब होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा।
मकर राशि:– शुक्र का मार्गी होना आपके लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएगा। आय के साधन भी बढ़ेंगे तथा दिया गया धन वापस मिलेगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है, नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के भी योग है।
कुंभ राशि:- आपके लिए योग कारक शुक्र का मार्गी होना परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर लाएगा। मकान वाहन के खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है, मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी भी नए तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर बेहतर। चुनाव संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि:- राशि से पराक्रम भाव में मार्गी शुक्र का प्रभाव मिलाजुला फल देगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपके ऊपर आलस्य हावी न होने पाए अन्यथा कामयाबी की दृष्टि से हाथ में आया अवसर भी निकल सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य में लगे रहे परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें.!!


