- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए लगाए इलेक्ट्रॉनिक टाइमर
इन्दौर। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के विभिन्न स्थानो पर किये जा रहे कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के उददेश्य से निगम के साथ ही नागरिको द्वारा भी कार्यो की माॅनिटरिंग की जा सके, इस हेतु इलेक्टिक टाईमर लगाने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक टाइमर लगाए गए.
अधीक्षण यंत्री श्री डीआर लोधी ने बताया कि आयुक्त सुश्री पाल द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रो में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिनमें वीर सावरकर मार्केट से राजबाडा अन्ना पान दुकान तक 4 करोड की लागत से सडक निर्माण, वाॅटर सप्लाय, डेनेज लाईन, स्टाॅम वाॅटरलाईन, अंडर ग्राउण्ड इलेक्टिक लाईन ओ एफ सी केबल डालने का व कैरेज वे निर्माण कार्य 1 माह में दिनांक 18 जुलाई 2020 तक पूर्ण होने है, इस हेतु कार्य की प्रतिदिन माॅनिटरिंग करने के उददेश्य से इलेक्टिक टाईमर लगाया गया है, जिसमें कार्य पूर्णता में शेष रहे दिन के साथ ही समय भी प्रदर्शित करता है।
बड़ा सराफा सौंदर्यकरण का कार्य 19 जुलाई तक किया जाएगा पूर्ण
इसके साथ ही स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत पड़ा बड़ा सराफा के का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाना है , जिसमें वाॅटर सप्लाय, डेनेज लाईन, स्टाॅम वाॅटरलाईन, अंडर ग्राउण्ड इलेक्टिक लाईन ओ एफ सी केबल डालने का व कैरेज वे निर्माण एवं समस्त प्रकार की यूटिलिटी अंडर ग्राउण्ड का कार्य 19 जुलाई 2020 तक पूर्ण किया जाना है, इस हेतु भी विजय चाट हाउस के पास इलेक्टिक टाईमर लगाया गया है ताकि कार्य की माॅनिटरिंग निगम व जनता द्वारा कि जा सके।
विदित हो कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूर्व में 56 दुकान के सौदर्यीकरण व विकास कार्य किया गया था, जहां पर इलेक्टिक टाईमर लगाया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप 56 दुकान सौन्दर्यीकरण कार्य रेकार्ड दिनो में निर्माण कार्य पूर्ण किया गया था। इस टाईमर का उददेश्य कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही निगम व शहर के नागरिको में कार्य की माॅनिटरिंग करना है।


