- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
16 टन से अधिक अमानक पोलिथिन से भरा ट्रक किया जप्त
इन्दौर। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारी, सीएसआई को अपने-अपने झोन क्षेत्र में प्रतिबंधित अमानक पोलिथिन के विक्रय व संग्रहण करने वालो पर निगरानी रखने व क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त सुश्री पाल के निर्देशानुसार आज झोन 15 सीएसआई श्री अनिल सिरसिया द्वारा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पाया कि अंतिम चैराहा स्थित वेयर हाउस पर अहमदाबाद से अमानक प्रतिबंधित पोलिथिन से भरा ट्रक क्रमाकं एमपी 09 एचएच 5270 खडा पाया गया।
इसकी जांच करने पर पाया कि उक्त ट्रक में 16 टन से अधिक अमानक प्रतिबंधित पोलिथिन भरी हुई थी, जिसे की गोडाउन में उतारा जाकर इंदौर शहर में विक्रय हेतु लाया गया था।
इस पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौतम भाटिया व सीएसआई श्री अनिल सिरसिया द्वारा अमानक पोलिथिन से भरा ट्रक जप्त कर ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर भेजा गया तथा जांच करने पर पॉलिथीन के मालिक की जानकारी नहीं प्राप्त हुई ना ही किसी ने भी निगम अधिकारियों से भी संपर्क किया ।


