- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 5 हजार पार
इंदौर. शहर में नए पॉजीटिव मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है. 45 नए मरीज मिलने के साथ कुल आंकड़ा 5 हजार पार हो गया और कुल मरीज 5043 हो गए. तीन मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 255 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1392 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1338 निगेटिव और 45 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 2 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और सात खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5043 हो गया. वहीं 3 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 255 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 97482 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5043 पॉजीटिव निकले. इनमें से 252 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 32 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3903 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 885 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 2 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4697 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


