- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
उषा नगर में कपड़ा व्यवसायी के यहां दिनदहाड़े डकैती
छह हथियार बन्द नकाबपोश लाखों का माल लूट ले गए
इंदौर. अनलॉक होने के साथ ही शहर में अपराध तेजी से बढ़ रहे है. बुधवार को उषा नगर में एक कपड़ा व्यवसायी के यहां दिनदहाड़े सनसनीखेज डकैती की वारदात हो गई. छह हथियार बन्द नकाबपोश बदमाश घर के सदस्यों को बंधक बनाकर वहां से लाखों का माल लूट ले गए।
जानकारी के अनुसार यह वारदात आज शाम करीब 4 बजे कपड़ा व्यवसायी लोकेश चोपड़ा के अन्नपूर्णा थाना इलाके के स्थित उषा नगर में हुई. उनके घर मे छह नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने महिला सदस्य रोहिणी व दो अन्य अन्य सदस्य के साथ नौकरानी को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया।
व्यापारी लोकेश ने बताया कि बदमाशों ने तीन साल के पोते को अपने काबू में ले लिया और उसके सिर पर बंदूक अड़ाकर धमकाया कि बताओ माल कहा है। इसके बाद सभी को हाथ पैर बांधकर, मुह पर टेप चिपकाकर बाथरूम में बन्द कर दिया.
बदमाश कतिब 50 हजार नकद, 15 से 20 तोला सोना आदि माल लूटकर भाग निकले. सूचना पर एसपी महेशचन्द्र जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे. बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में कई गई नाकेबंदी की गई है. अभी कोई सुराग नही मिला है.


