- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
कोरोना के सफल इलाज के बाद इंदौर के 23 मरीज हुये डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में कोरोना मरीजों के सफल इलाज का सिलसिला लगातार जारी है। इसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को सकुशल पहुँच रहे हैं। इसी सिलसिले में आज अरविंदो अस्पताल से इंदौर महू, बड़वानी, शाजापुर और नीमच के कुल 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
डिस्चार्ज किये गये मरीजों में महू और बड़वानी के दो-दो, शाजापुर तथा नीमच के एक-एक मरीज शामिल हैं। डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने शासन-प्रशासन सहित डाक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ आदि को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके स्वस्थ होने में इनकी अहम भूमिका रही है। इनके द्वारा किये गये बेहतर चिकित्सकीय इंतजामों के फलस्वरूप हम स्वस्थ हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 22 जुलाई 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 4 हजार 519 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी एक हजार 637 हैं। बुलेटिन के अनुसार 22 जुलाई 2020 तक एक लाख 25 हजार 237 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 6 हजार 457 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 301 की मृत्यु हुई।


