- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कोरोना को मात देकर घर लौटी 3 वर्ष की वंदना से लेकर 43 वर्ष तक के प्रदीप सचिन
इंडेक्स अस्पताल से गुरुवार को डिस्चार्ज हुए 15 स्वस्थ मरीज़
इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को एक बेहतर खबर अाई। इंडेक्स अस्पताल में उपचार करा रहे कोरोना संक्रमण के पॉजेटिव मरीजों में से 15 मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घर रवाना हुए। स्वस्थ होकर घर जाने वालों में 3 साल के बच्चों से लेकर 43 साल तक के व्यक्ति शामिल थे।
इच्छा शक्ति, उम्दा उपचार अौर बेहतर रूप से होने वाली देखरेख के कारण इन मरीजों ने कोरोना को मात देकर मिसाल कायम की जिसमें 3 साल की वंदना, 5 साल के मधुसुदन, 9 साल का प्रतीक पंवार, 20 वर्षीय जयश्री यादव व सागर यादव, 28 वर्षीय अजय, 43 साल के प्रदीप सचिन सहित कई नाम शामिल थे।
गुरुवार का सवेरा इंडेक्स अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए अाशा की किरण लेकर अाया अौर कोरोना पॉजेटिव की रिपोर्ट लिए जो यहां भर्ती हुए थे वे ही बेहतर उपचार के बाद नेगेटिव रिपोर्ट लिए मुस्कुराते चेहरे अौर दिल लबों पर धन्यवाद की बात कहते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर अार.सी. यादव ने स्वस्थ होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को टीम की सफलता बताया।
एडिशनल डायरेक्टर अार.सी. यादव ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोअॉर्डिनेटर ढॉ. दीपि्त सिंह हाड़ा, कोअॉर्डिनेटर डॉ. धीरज शर्मा, डॉ. हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स अौर उनके सुपरविजन में काम कर रहे साथी शामिल हैं जिनके द्वारा किए जा रहे बेतहर उपचार अौर देखभाल के कारण यहां भर्ती मरिजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है अौर वे नेगेटिव रिपोर्ट लिए अपने घर जा रहे हैं।
इनमें बच्चों से लेकर उम्रदराज लोग तक शामिल है। मरीजों को न केवल बेहतर उपचार बल्कि उन्हें पोषकतत्वों से युक्त सेहतमंद भोजन भी दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें योगाभ्यास भी कराया जाता है जिससे रोगियों को न केवल रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है बल्कि उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
पिछले दिनों योग सिखाने के लिए सुप्रसिद्ध योग गुरु श्री रामदेवजी महाराज के सुशिष्य श्री रामचंद्रर महाराज इंडेक्स परिसर में उपस्थित थे । उनके योग के द्वारा मरीज न केवल शारीरिक रूप से बलि्क मानसिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं अौर स्वस्थ्य होने वाले मरिजों की बढ़ती संख्या का यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है। योग न केवल कोरोना बलि्क अन्य रोगों से लड़ने के लिए भी शरीर को शकि्त प्रदान करता है।
पहले मन में डर था अब खुश हूँ
9 वर्षीय मास्टर प्रतीक पवार कहता है कि वह अपनी मम्मी हेमलता पवार के साथ यहां अाया था। शुरुअाती दिनों में मैं बहुत डरा हुअा था कि किस तरह उपचार होगा, डॉक्टर्स का व्यवहार कैसा होगा, हम ठीक होंगे या नहीं लेकिन कुछ ही दिन में यहां अच्छा लगने लगा।
डॉक्टर्स अौर पूरी टीम ने हमारा बहुत ध्यान रखा अौर अब जब हम स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं तो हमें बहुत खुशी है। 20 वर्षीय जयश्री यादव कहती है कि जब उन्हें यह पता चला है कि वे कोरोना पॉजेटिव है तो वह बहुत डर गई। उपचार के लिए जब मैं यहां अाई तो जिस तरह की सुविधाएं, उपचार अौर व्यवहार यहां मिला उससे मैं स्वस्थ हो पाई।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुवार को मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं जो कि खुशी का विषय है। इसके लिए मैं डॉक्टर्स अौर उनकी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी मेहनत से हम यह सफलता प्राप्त कर पा रहे हैं।
जिस प्रकार डॉक्टर्स अौर उनकी टीम अपनी अौर अपने परिवार की परवाह किए बिना निश्पक्ष भाव से रोगियों का उपचार कर रही है यह उसका ही परिणाम है कि हर दिन अधिक से अधिक रोगी स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अपने घर लौट रहे हैं।
इंडेक्स हॉसि्पटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चैयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने स्वस्थ हुए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हमें सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
सोशल डिस्टेंस बनाकर, मास्क लगाकर अौर अनावश्यक कार्यों के घर से बाहर नहीं निकलकर न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को संक्रमण से काफी हद तक बचाया जा सकता है।


