- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
एक माह के बच्चे और 85 वर्ष के बुजुर्ग सहित 58 कोरोना मरीजों का सफल इलाज कर किया डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में एक माह के बच्चे और 85 वर्ष के बुजुर्ग सहित 58 कोरोना मरीजों का सफल उपचार कर आज डिस्चार्च किया गया। उक्त मरीजों में से 40 मरीज अरविंदो अस्पताल से तथा 18 मरीज एमआरटीबी अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये।
कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी को कुछ दिनों के इलाज के पश्चात परास्त करने वाले आज डिस्चार्ज हुये मरीजों ने अस्पताल से विजयी भाव से विदाई ली। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
एमआरटीबी अस्पताल के प्रभारी डॉ. सलील भार्गव ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना मरीजों को स्वस्थ कर प्रति दिन उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। इलाज और उन्हें दी जा रही सुविधाओं से मरीजों में संतुष्टि है। स्वस्थ होने के बाद प्रसन्न होकर घरों की ओर लौट रहे है।
उन्होंने बताया कि आज मरीज अस्पताल से कुल 18 मरीज डिस्चार्ज हुये, इनमें 80 साल से उपर आयु के तीन मरीज है। इनमें से एक मरीज 85 साल का था। साथ ही अस्पताल से 5 वर्ष के बालक को भी इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया।

इसी तरह बताया गया कि अरविंदो अस्पताल से आज एक माह के बालक को इलाज के बाद स्वस्थ कर सकुशल उसकी माँ के साथ घर भेजा गया। इस अस्पताल से आज डिस्चार्ज हुये मरीजों में एक 79 साल की महिला भी शामिल है।
अस्पताल से सभी मरीज खुशी जाहिर करते हुये अपने घरों की ओर रवाना हुये। उन्होंने उनके इलाज में मदद करने वाले डाक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ आदि को प्रसन्नता व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया। शासन-प्रशासन का भी आभार माना।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 24 जुलाई 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 4 हजार 603 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी एक हजार 803 हैं।
बुलेटिन के अनुसार 24 जुलाई 2020 तक एक लाख 28 हजार 422 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 6 हजार 709 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 303 की मृत्यु हुई।


