- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
92 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग ने कोरोना को किया परास्त
इंदौर में एमटीएच और अरविंदों अस्पताल से आज 36 मरीज किये गये डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में कोरोना मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला जारी है। इंदौर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाएं और बेहतर इलाज के फलस्वरुप हर आयु वर्ग के लोग कोरोना को परास्त कर स्वस्थ्य हो रहे हैं।
एमटीएच अस्पताल में आज उज्जैन के बड़नगर निवासी 92 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग ने कोरोना को परास्त किया। आज एमटीएच अस्पताल से एक और अरविन्दो अस्पताल से 35 मरीज सहित कुल 36 मरीजों को स्वस्थ् कर डिस्चार्ज किया गया है।
इंदौर में राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से निपटने के लिये व्यापक प्रबंधक किये गये है। निजी और शासकीय चिकित्सालयों में मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों की उचित देख-भाल हो रही है।
इसके फलस्वरुप बड़ी संख्या में मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। अस्पताल से स्वस्थ्य होकर सकुशल घर पहुंच रहे हैं मरीज खुश है। इलाज में मदद करने वाले डाक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ आदि उन्होंने आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया।


