- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
इंदौर में 265 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों और मौतों की संख्या में फिर उछाल आया है. 265 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 11673 हो गई. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 368 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3354 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3078 निगेटिव और 265 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 11 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 11673 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 198865 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 11673 पॉजीटिव निकले. इनमें से 368 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 214 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 8088 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3217 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 48 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6018 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


