- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने सांवेर विधानसभा में 155 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की दी सौगात
अगले महिने 2400 करोड़ रूपये लागत के नर्मदा जल योजना की देंगे सौगात
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिये 155 करोड़ रूपये लागत के कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें सड़क, बिजली, पानी आदि के विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान अगले महिने सितम्बर माह में 2400 करोड़ रूपये लागत के नर्मदा जल योजना के लिये भूमिपूजन करेंगे। इससे सांवेर विधानसभा क्षेत्र के गाँव-गाँव में पेयजल, सिंचाई तथा उद्योग के लिये पानी पहुंचेगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता तथा श्री मनोज पटेल, श्री राजेश सोनकर, श्री गौरव रणदीवे, श्री मधु वर्मा, सुश्री कविता पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया जायेगा। विकास का यह सिलसिला अनवरत चलेगा। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा का जल पहुंचाकर खुशहाली की नई इबारत लिखी जायेगी।
उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास और जनकल्याण के लिये बनायी गई है। यह सरकार जनता और किसानों की सरकार है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिये धनराशि की कमी नहीं आने दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि अगले महिने से बिजली के बिलों की वसूली स्थगित की गई है। अगले माह से एक-एक माह के ही बिजली के बिल आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति भी संवेदनशील है। सभी किसानों का 31 अगस्त तक फसल बीमा कराया जा रहा है। वर्तमान में जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनकी पूरी क्षतिपूर्ति करायी जायेगी।
श्री चौहान ने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण से स्कीम-165 को मुक्त किया गया है। श्री चौहान ने कहा कि श्री तुलसीराम सिलावट ने विकास के लिये त्याग किया है। उनके इस त्याग को देखकर उनके विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया जायेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास और प्रगति को नई रफ्तार मिली है। अब सांवेर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रखी जायेगी। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचायी जायेगी। सांवेर में तेजी से अब विकास हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सांवेर में अगले महिने नर्मदा का जल लाने के लिये 2400 करोड़ रूपये की महत्वाकांक्षी योजना का भूमिपूजन किया जायेगा। यह मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में ही संभव हो रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सावन सोनकर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिये आज 155 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें मुख्य रूप से 85 करोड़ रूपये से अधिक लागत के जल प्रदाय अंतर्गत टंकी निर्माण, फीडर लाइन तथा डिस्ट्रीब्यूशन लाईन, लगभग 60 करोड़ रूपये की लागत के सड़क निर्माण तथा स्टार्म वॉटर लाईन कार्य, लगभग 60 करोड़ लागत से चार स्थानों पर तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार, लगभग पौने दो करोड़ रूपये लागत के सेंटर लाईटिंग हॉइमास्ट, विभिन्न वार्डों में इलेक्ट्रिक पोल लगाने, एलइडी लगाने आदि के कार्य शामिल हैं।


