- One ride 2026: final call to ride for the snow leopard
- वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
- AU Small Finance Bank appoints Anil Agarwal as Senior Executive Group Head – Commercial & Institutional Banking and Amol Padhye as Chief Risk Officer
- राघव जुयाल की एनर्जी ने ‘द पैराडाइज’ में उनके किरदार को ही बदल डाला
- Sun Neo announces ‘Jaan-e-Wafa’: Where destiny brings two hearts together, but identity, marriage and family expectations stand in their way.
इंदौर में नए 265 कोरोना पॉजीटिव मिले, पांच मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है और पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 265 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 12720 हो गया. पांच मौत के साथ मरने वालों की संख्या 389 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2577 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2279 निगेटिव और 265 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 27 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 6 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 12720 हो गया. ब
ुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 210428 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 12720 पॉजीटिव निकले. इनमें से 389 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 159 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 8847 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3484 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 8 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6091 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


