- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
रबी सीजन की तैयारी, आपूर्ति और राजस्व संग्रहण पर गंभीरता से कार्य करे
वीडियो कान्फ्रैंस में मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देश
इंदौर। रबी का सीजन भी कुछ सप्ताह में प्रारंभ होने को है, इसकी प्रभावी तैयारी की जाए। सभी कर्मचारी, अधिकारी बिजली की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के साथ ही लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण गंभीरतापूर्व करें।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने उक्त निर्देश दिए। गुरुवार को कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों के इंजीनियरों से वीडियो कान्फ्रैंस में उन्होंने कहा कि बिजली की खपत पिछले साल की तुलना में ज्यादा है, ऐसे में बिलों की समय पर वसूली होना चाहिए। इस माह कंपनी स्तर पर हर हाल में 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं से बिल रकम प्राप्त हो, इसके लिए जोन/ वितरण केंद्र पर दैनिक लक्ष्य तय हो, शाम को उसकी समीक्षा भी की जाए।
उन्होंने कहा कि बड़े स्तर के उपभोक्ताओं की आटोमैटेड मीटर रीडिंग(एएमआर) व सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की फोटो मीटर रीडिंग(पीएमआर) पर भी राज्य शासन का पूरा ध्यान है, इन दोनों ही मामलों में भी मैदानी अफसर गुणवत्ता व समय पालन पर जोर देकर कार्य करे।
श्री तोमर ने काकनवानी, बड़ूद, अटूटखास, कनासिया, पानी गांव, बड़नगर, गुलाना में ट्रांसफार्मर फेल रेट कंपनी के औसत से दुगुनी होने पर चिंता जताई व तत्काल सुधार के निर्देश दिए। 5 हार्स पावर तक मुफ्त बिजली कनेक्शन की पात्रता वाले सभी 4.10 लाख किसानों के बिजली खाते डीबीटी स्तर के करने के भी निर्देश जारी किए गए।
कान्फ्रैंस के दौरान मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर, निदेशक श्री मनोज झंवर, कार्यापालक निदेशक श्री संजय मोहासे, मुख्य अभियंता श्री एसएल करवाड़िया, श्री पुनीत दुबे, शहर अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री श्री डीएन शर्मा आदि ने भी विचार रखे।


