- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
इंदौर में रिकॉर्ड 379 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले
इंदौर. शहर में कोरोना की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. पॉजीटिव मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक बार फिर रिकॉर्ड 351 नए पॉजीटिव मरीज मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 17 हजार पार हो गया. कुल मरीजों की संख्या 17161 हो गई. 5 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 463 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1995 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1608 निगेटिव और 379 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 8 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 17161 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 252795 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 17161 पॉजीटिव निकले. इनमें से 463 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 223 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 11536 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 5162 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 17 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6307 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


