- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
स्क्रेप व्यापारी के घर लाखों की चोरी
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की अशोका कॉलोनी में दिनदहाड़े एक चोर स्क्रैप व्यापारी के घर बाउंड्रीवाल कूदकर घुसा और अलमारी में रखे लाखों के जेवर लेकर भाग गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी चेक किए तो एक युवक दीवार फांदते नजर आया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात माणिकबाग रोड स्थित अशोका कॉलोनी निवासी इम्तियाज पिता अब्दुल सत्तार मेमन के यहां हुई है. उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाश उनके घर का ताला तोडक़र भीतर दाखिल हुआ और अलमारी से पांच लाख से ज्यादा के जेवर लेकर भाग निकला.
कारोबारी के अनुसार, उनका सांवेर रोड पर स्क्रैप का कारोबार है. पत्नी बेटे के साथ अपने पिता के यहां खंडवा गई है. घर पर मैं और बेटी ही हैं। मैं सुबह कामकाज देखने रोज की तरह सांवेर रोड चला गया. वहीं, बेटी दोपहर में घर पर ताला लगाकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के यहां चली गई थी. जब वह शाम को घर लौटी तो घर का ताला टूटा देख उसे चोरी की शंका हुई। भीतर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और पूरा सामान बिखरा पड़ा था.
बेटी ने तत्काल मुझे कॉल कर जानकारी दी। घर पहुंचकर सामान चेक किया तो अलमारी से 5 लाख से ज्यादा के जेवर गायब मिले. इसके बाद पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो एक बदमाश दीवार फांदकर भीतर जाते नजर आया। चोर घर पर करीब 20 मिनट रहा और माल को समेटकर भाग निकला।


