- सैमसंग ने पुणे में FläktGroup की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ AI डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की
- “Main Rahunga Aapke Saath” says Ajay Devgn as he brings stories inspired by cases in Crime Patrol 2026
- “मैं रहूंगा आपके साथ”: अजय देवगन ला रहे हैं ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ में असली मामलों से प्रेरित कहानियां
- प्लेसमेंट से परफॉर्मिंग आर्ट्स तक: डॉ. ए.के. द्विवेदी की पहल से DAVV में बदलाव की नई दिशा
- इंडियन बैंक द्वारा खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में 1,220 करोड़ का संवितरण
प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य, लगाई प्रदर्शनी
इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी का 70 वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे देश में आमजन के बीच सेवा कार्य करके सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. आज मोदीजी के 70 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में भाजपा कार्यालय पर देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों व राष्ट्र के प्रति समर्पित विचारों की वानगी की एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी.
प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, अभिषेक शर्मा, सहित वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलन कर किया.
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए श्रीमती महाजन ने कहा कि मोदीजी के मन में हमेशा एक ही भाव रहता है, देश का, समाज का विकास करना और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के तक सभी सुविधाएं कैसे पहुंचें, इस प्रयास में किसी भी तरह की कमी ना रहे. वे हमेशा देश व देशवासियों के लिए जीते हैं. मोदीजी ने देश के लिए जीवन का पल-पल लगा दिया है. उन्होंने समाज को एक नई दिशा भी दी है, और दृष्टि भी दी है, उनके कार्य हमें हमेशा प्रोत्साहित करते हैं.
हमें उनसे प्रेरणा मिलती है: विजयवर्गीय
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मोदीजी दुनिया के जनप्रिय, लोकप्रिय एक मात्र राजनेता है. जो व्यक्ति सुबह 4 बजे से लेकर रात्रि के 2 बजे तक देश के लिए, जनता के लिए कार्य करता हो, हमें उनसे प्रेरणा मिलती है. देश की 130 करोड़ जनता जानती है कि कोई भी, किसी भी तरह की चुनौती हो, मोदीजी उससे निपट सकते हैं. असंभव नाम का शब्द मोदीजी की डिक्शनरी में नहीं है, मोदीजी है तो सब संभव है.
केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि देश भक्ति एवं राष्ट्र प्रेम अगर किसी में देखना है तो वह है मोदीजी। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश के लिए दुनिया के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसके कारण सभी उनके मुरीद हो गए.
फल व दवाई का वितरण
आज महिला मोर्चा की बहनों पदमा भोजे, डॉ.श्रद्धा दुबे, सोनाली परमार, शालिनी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदीजी के जन्मदिवस के उपलक्ष में नगर की 70 बस्तियों में आवश्यक सामग्री, फल व आवश्यक दवाई वितरण का कार्य किया गया. प्रदर्शनी की संपूर्ण व्यवस्था सेवा सप्ताह प्रभारी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक बबलू शर्मा के द्वारा की गई थी. संचालन नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला ने किया.
वैदिक यज्ञ कर दीर्घायु की कामना
मल्हारगंज स्थित आर्य मंदिर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में श्री मोदी जी की दीर्घायु के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ सम्पन्न हुआ. आचार्य चंद्रमणि याग्निक जी ने वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार से यज्ञ सम्पन्न करवाया।
श्री गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री जिस दृढ़ता से राष्ट्र निर्माण के यज्ञ को अनेक चुनोतियों के बावजूद पूरा करने का प्रयास कर रहे है. देश की जनता हर मुद्दे पर मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ी हुई है. यज्ञ में नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, कमल वाघेला, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ला, दीपक जैन, आदि कार्यकर्ताओ ने यज्ञ में आहुति दी।


