- Ameesha Patel Reveals Fans Made Marriage Albums for Her & Hrithik Roshan After Kaho Naa… Pyaar Hai
- मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान
- Shilpa Shirodkar Shares a Priceless Untold Memory of Meeting Amitabh Bachchan for the First Time on the Sets of the Film 'Hum'
- शिल्पा शिरोडकर ने साझा की अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात की अनमोल और अनकही याद, फिल्म ‘हम’ के सेट पर
- ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रुक्मिणी का तगड़ा अवतार, फैंस बोले – बस अब तो इन्हीं का जलवा!
मोदी जी के जन्मदिन पर वैदिक यज्ञ कर दीर्घायु की कामना की
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में आर्य पद्धति से यज्ञ सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने आहुति दी
राष्ट्र निर्माण के यज्ञ को पूरा करने का काम कर रहे मोदी जी – सुदर्शन गुप्ता
इंदौर. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिवस पर आज सुबह मल्हारगंज स्थित आर्य मंदिर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में श्री मोदी जी की दीर्घायु के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ सम्पन्न हुआ। आचार्य चंद्रमणि याग्निक जी ने वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार से आम की छाल, घी, धूप, कपूर, तिल, जौ आदि सामग्री की अग्नि देव में आहुति देकर यज्ञ सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जिस दृढ़ता से राष्ट्र निर्माण के यज्ञ को अनेक चुनोतियों के बावजूद पूरा करने का प्रयास कर रहे है, चाहे धारा 370 हटाने की बात हो, चाहे राम मन्दिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने की बात हो, तीन तलाक की बात हो, या फिर वैश्विक महामारी कोरोना में भी अवसर ढूंढकर आत्म निर्भर भारत की बात हो या फिर चीन से सीमा पर डटकर मुकाबला करने की बात हो मोदी जी दृढ़ता के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, देश की जनता हर मुद्दे पर मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ी हुई है, मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति के रूप में स्थापित हो इसलिए आज उनकी दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना के साथ वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ किया गया।
यज्ञ में नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, कमल वाघेला, निरंजन सिंह चौहान, संतोष गौर, अश्विनी शुक्ला, चंदगीराम यादव, दीपक जैन, सुरेंद्र वाजपेयी, नीता शर्मा, गणपत कसेरा, रमाकांत गुप्ता, हरि अग्रवाल, संध्या यादव, विजय बिंजवा, राजेश चौहान, केदारनाथ योगी, बाबा यादव, मनोज काला, राहुल जैसवाल, नितिन कश्यप आदि कार्यकर्ताओ ने यज्ञ में आहुति दी।


