- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
इंदौर में 396 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 6 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है. एक बार फिर 396 नए पॉजीटिव मरीज मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 18717 हो गया. 6 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 485 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3153 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2744 निगेटिव और 396 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 10 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किए गए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 18717 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 264652 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 18717 पॉजीटिव निकले. इनमें से 485 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 920 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 14050 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4182 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 7 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6368 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


