- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में रिकॉर्ड 408 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, कुल आंकड़ा 19 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मामले रोज रिकॉर्ड बना रहे हैं. इस बार रिकॉर्ड 408 नए पॉजीटिव मरीज मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 19 हजार पार हो गया. कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 19125 हो गई. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 492 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3476 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3060 निगेटिव और 408 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 8 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 19125 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 268128 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 19125 पॉजीटिव निकले. इनमें से 492 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 471 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 14521 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4112 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 6 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6374 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


