- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
बुजुर्ग के शव को चूहों ने कुतरा
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
इंदौर. शहर में एमवाय के बाद अब एक निजी अस्पताल से सोमवार को मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया. अन्नपूर्णा इलाके में स्थित निजी अस्पताल में रविवार देर रात मौत हो गई. परिजन का आरोप है कि अस्पताल ने शव को रखने में लापरवाही दिखाई. बॉडी को कुछ जगहों से चूहों ने कुतर दिया. मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच एडीएम अजय देव शर्मा करेंगे.
जानकारी के अनुसार इतवारिया बाजार के रहने वाले नवीन चंद जैन (87 साल) को सांस लेने में तकलीफ होने पर 17 सितंबर को यूनीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. परिजन के अनुसार, बुजुर्ग का कोविड वार्ड में इलाज चल रहा था.
रविवार रात करीब 3 बजे उनकी मौत की सूचना दी गई। कहा गया कि निगम की गाड़ी उन्हें अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाएगी. जब हम दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंचे तो हमने देखा कि शव को जगह-जगह चूहों ने कुतर रखा है।
इतना ही नहीं जब अस्पताल पहुंचे तो एक लाख से ज्यादा का बिल थमा दिया गया। बिल जमा करने के बाद शव दिया गया. चेहरे और पैर में गंभीर घाव थे। आंख पर गंभीर घाव हो गया था. हमने प्रबंधन से बात की तो उनका कहना था कि हमसे गलती हो गई.
आक्रोशित परिजन ने शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्ट मनीष सिंह ने मजिस्ट्रिय जांच के आदेश दिए हैं. जांच एडीएम अजयदेव शर्मा करेंगे. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की शव के साथ आखिर हुआ क्या है.
पहले भी दो मामले आ चुके सामने
गौरतलब है एमवायएच में इस तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं. 9 सितंबर को एमवायएच में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी, लेकिन परिजन को उनकी मौत का पता 10 दिन बाद चला. परिजन को लगता रहा कि मरीज का इलाज चल रहा है. 15 सितंबर को भी एमवायएच में स्ट्रैचर पर पड़ा शव कंकाल बन गया था. शव से बदबू आने लगी थी.


