- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
दुबई से 91 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंची स्पेशल फ्लाइट
एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद किया रवाना
इंदौर. वंदे भारत मिशन के तहत सोमवार अलसुबह 4 बजे दुबई में फंसे भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा. वंदे भारत मिशन के तहत दुबई में फंसे 91 भारतीय इंदौर पहुंचे तो सबसे पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग समेत मेडिकल जांच की गई. इसके बाद इन्हें 14 दिन के होम क्वारैंटाइन पर घर भेज दिया गया. इसमें 27 यात्री इंदौर के हैं.
देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट (इंदौर एयरपोर्ट) प्रबंधन के अनुसार, वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की एक फ्लाइट 91 यात्रियों को लेकर दुबई से इंदौर विमानतल पर उतरी। इनमें से 84 यात्री कोरोना रिपोर्ट के साथ एयरपोर्ट पर उतरे।
वहीं, 7 यात्री ऐसे थे, जिसके पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं थी। उनके एयरपोर्ट पर ही टेस्ट किए गए। इसमें सभी 7 यात्री निगेटिव पाए गए। इस प्रकार सभी निगेटिव यात्रियों को 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में रहने का कहते हुए एयरपोर्ट से रवाना किया गया।
इनमें 27 यात्री इंदौर के थे। जबकि 64 यात्री अन्य जिलों के रहने वाले थे। अब तक कुवैत, लंदन, किर्गिस्तान, मास्को आदि से भी फ्लाइट आ चुकी हैं।


