- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में 478 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. पॉजीटिव मरीजों के साथ मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. 478 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 22607 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 545 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2176 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1674 निगेटिव और 478 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 21 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किए गए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 22607 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 290596 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 22607 पॉजीटिव निकले. इनमें से 545 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 307 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 17932 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4130 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 16 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6474 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


