- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
इंदौर में 495 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 6 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के बढऩे की गति थम नहीं रही है. 495 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 24970 हो गया. 6 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 578 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3956 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3442 निगेटिव और 495 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 16 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किया गया. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 24970 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 306138 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 24970 पॉजीटिव निकले. इनमें से 578 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 455 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 19825 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4567 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 25 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6583 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


