- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
भारतीय सुपरस्टार यश ने फिर से शुरू की ‘केजीएफ 2’ की शूटिंग!
साल 2018 में रिलीज़ हुई सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ वर्ष की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी और उनके किरदार रॉकी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था।
फिल्म की अगली कड़ी की शूटिंग पर हालिया महामारी के कारण ब्रेक लग गया था, लेकिन अब लॉकडाउन में दी गयी ढील के साथ, लोगों ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से यश सेट पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आज दिन की शुरुआत में, अभिनेता ने शूटिंग फिर से शुरू करने की खबर के साथ अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए, अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है।
यश खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखते है,”Waves can’t be stopped but you can learn to sail..
After a long break.. Rocky sets sail from today.”
https://www.instagram.com/p/CGEqFHhH1Bc/?igshid=1tigp5nhtrw93
“केजीएफ 2” वर्ष 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसमें यश एक बार फिर रॉकी भाई की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, संजय दत्त इस फिल्म में अधीरा का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।


