- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैं हॉरर थ्रिलर जॉनर करना चाहती थी और दुर्गामती मेरे लिए परफ़ेक्ट स्क्रिप्ट की तरह थी: भूमि पेडनेकर
‘दुर्गामती: द मिथ’ प्रतिभाशाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अभिनीत एक हॉरर थ्रिलर है, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से प्रीमियर के लिए तैयार है। हमेशा ऐसे किरदार निभाना जिनके साथ दर्शक संबंधित महसूस कर सकते हैं, भूमि ने अपने हर प्रोजेक्ट में अभूतपूर्व काम किया है।
फिल्म और अपनी भूमिका पर अपने विचारों को साझा करते हुए, भूमि कहती हैं, “मैंने हमेशा उन फिल्मों में अभिनय किया है जो ज़िन्दगी से भरपूर होती हैं। मेरी फिल्मों ने हमेशा लोगों को हंसाया और रुलाया है, लेकिन अब लोगों को डराने और साथ ही उन्हें एक रोमांचक अनुभव देने का वक़्त है।
मैं पहले ही एक दर्शक के तौर पर ऑरिजिनल फ़िल्म देख चुकी हूँ और मैंने सोचा था कि यह किसी भी अभिनेता के लिए एक लाइफटाइम किरदार होगा। यह फिल्म एक अभिनेता को इस तरह का कैनवास देती है, जिसे प्राप्त करना बहुत दुर्लभ है। इसमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिल, हॉरर, सब कुछ है। मैं एक हॉरर थ्रिलर जॉनर करना चाहती थी और दुर्गामती मेरे लिए परफ़ेक्ट स्क्रिप्ट की तरह थी।”
यह चिलिंग थ्रिलर एक निर्दोष सरकारी अधिकारी की कहानी के बारे में है, जिसे शक्तिशाली ताकतों से जुड़ी एक बड़ी साजिश का शिकार बनाया जाता है। ऐसी शैली में अभिनेत्री पहली बार काम कर रही हैं और ट्रेलर में वह अपने किरदार में ढलते हुए डरावनी और भयानक नज़र आ रही है। फिल्म में अरशद वारसी के साथ माही गिल, जीशु सेनगुप्ता और करण कपाड़िया प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म अशोक द्वारा लिखित व निर्देशित है और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित है जिसे भूषण कुमार की टी-सीरीज़ बैनर के साथ-साथ अक्षय कुमार द्वारा केप ऑफ गुड फिल्म्स बैनर के तहत प्रस्तुत किया गया है।
‘दुर्गामती: द मिथ’ एक डरावनी सवारी की तरह है, जो आपको 11 दिसंबर के दिन अपनी सीट से बांधकर रखेगी। इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रदर्शित किया जा सकता है।


