- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
व्यवसायिक क्षेत्रों से 10 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत वसुली करे
आयुक्त ने ली राजस्व वसुली समीक्षा बैठक
इन्दौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बकाया कचरा प्रबंधन शुल्क, संपतिकर, जलकर व अन्य करो की वसुली के संबंध में नेहरू पार्क में समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में अपर आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य, उपायुक्त अरूण शर्मा, समस्त सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर व अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत 7 स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिये माह दिसम्बर 2020 तक आवासीय क्षेत्रो से कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि का 75 प्रतिशत व व्यवसायिक क्षेत्रों से कचरा प्रबंधन शुल्क 90 प्रतिशत वसुली करना आवश्यक है.
इसके लिये समस्त सहायक राजस्व अधिकारियों, बिल कलेक्टर व राजस्व वसुली कार्य में संलग्न एनजीओ की टीम के साथ मिलकर प्रतिदिन, प्रति सप्ताह राजस्व वसूली का लक्ष्य बनाकर संपतिकर, जलकर के साथ-साथ कचरा प्रबंधन शुल्क वसुली का लक्ष्य प्राप्त करें.
कचरा प्रबंधन शुल्क व संपतिकर-जलकर की वसुली कार्य में सहयोग के लिये समस्त सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर व राजस्व विभाग की टीम लक्ष्यानुरूप वसुली करें. आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि सहायक राजस्व अधिकारी इस बात का भी विशेष ध्यान दे कि वसुली कार्य में संलग्न टीम काम कर रही है या नही, साथ ही ऑन लाईन कर भुगतान हेतु भी करदाताओ को प्रोत्साहित करे.
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा समस्त झोनो क्षेत्रो में राजस्व वसुली कार्यो में सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर व टीम से झोनवार/वार्डवार वसुली के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. आयुक्त सुश्री पाल द्वारा समस्त सहायक राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिये कि वह अपने झोन क्षेत्रो में लगातार माइक्रो मॉनिटरिंग करे और झोन के कमजोर वसुली वाले वार्डो में लगातार वसुली हेतु सहायकों से कार्य कराये.
इसके साथ ही आयुक्त द्वारा समस्त सहायक राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिये कि 10 दिसम्बर 2020 के पूर्व अपने-अपने व्यवसायिक क्षेत्रो से कचरा प्रबंधन, संपतिकर, जलकर वसुली की शत-प्रतिशत राशि वसुल करे, इसके लिये आप सभी लक्ष्य निर्धारित कर वसुली करे. शासन निर्देशानुसार बकाया राजस्व वसुली के लिये सरचार्ज में 31 दिसंबर तक छूट प्रदान की जा रही है.
बल्क वेस्ट जनरेटर स्थान से गीला कचरा निगम के वाहनो में ना आए
निगमायुक्त ने ली बल्क वेस्ट जनरेटर की समीक्षा बैठक
इंदौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत शहर के विभिन्न टाउनशिप, रहवासी संगठनों, हॉस्पिटल, गार्डन, होटल व अन्य स्थानों पर स्थित बल्क वेस्ट जनरेटर पिट की नेहरू पार्क में समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, श्री एसकृष्ण चैतन्य, अधीक्षण यंत्री श्री महेश शर्मा, समस्त भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक उपस्थित थे।
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानो जैसे टाउनशिप, रहवासी संगठनों, हॉस्पिटल, गार्डन, होटल, रेस्टॉरेन्ट व अन्य बल्क वेस्ट जनरेटर यूनिट में गीला कचरे के बल्क में निपटान कर कम्पोस्ट खाद का निर्माण करने के लिये पूर्व से यूनिट स्थापित की गई है.
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत इंदौर को सेवन स्टार रैकिंग प्राप्त करने के उददेश्य से शहर में बल्क वेस्ट जनरेटेड स्थानो से निकलने वाले गीले कचरे का निपटान टाउनशिप, रहवासी संघ, होटल, हॉस्पिटल, रेस्टोरेन्ट, गार्डन व अन्य बल्क जनरेटेड स्थान के परिसर में ही गीले कचरे का कम्पोस्ट पिट में निपटान हो, इस हेतु भवन अधिकारी व भवन निरीक्षको के साथ झोनवार समीक्षा की गई.
इसके साथ ही झोन क्षेत्रो में निर्माणधीन स्थानो को कवर करने के संबंध में भी झोनवार समीक्षा की गई. आयुक्त सुश्री पाल ने समस्त भवन अधिकारियो व भवन निरीक्षको को निर्देश दिये कि टाउनशिप, रहवासी संघ, होटल, हॉस्पिटल, रेस्टोरेन्ट, गार्डन में स्थित कम्पोस्ट युनिट में कम्पोस्ट खाद का निर्माण हो.
निगम के वाहनो में न आए कचराआयुक्त सुश्री पाल द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान एनजीओ टीम को अपने झोन क्षेत्रो में स्थित रहवासी संगठनो व बल्क वेस्ट जनरेटेड के प्रतिनिधियो के साथ मिलकर कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में बैठक लेने के निर्देश दिये गये. उन्होने एनजीओ की टीम को निर्देश दिये कि आप अपनी टीम को बताये कि बल्क उत्पादक स्थान पर जहां पर कम्पोस्ट पिट स्थित है, उस बल्क वेस्ट जनरेटैड उत्पादक स्थान से किसी भी प्रकार का कचरा निगम के वाहनो में ना जावे यह भी सुनिश्चित करे.


