- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
व्हाइट आइल से पॉलिश कर चमका रहे थे काली मिर्च को
इंदौर. जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान जारी है. अभियान के अंतर्गत आज इंदौर जिले के महू तहसील के ग्राम पानदा स्थित बालाजी ट्रेडिंग के विरूद्ध छापामार कार्यवाही की गई. यहां से 46 लाख रुपए से अधिक का सामान जप्त किया गया. संस्थान को सील कर दिया गया है.
मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज इंदौर जिले के महू तहसील के ग्राम पानदा स्थित बालाजी ट्रेडिंग के विरूद्ध छापामार कार्यवाही की गई. इस संस्थान में आकस्मिक जांच के दौरान मिलावट, अन्य अनियमिताएं और नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर साढ़े 46 लाख रूपये से अधिक मूल्य की काली मिर्च, मैदा, व्हाईट ऑयल, मेज स्टार्च, खोपरा बुरा तथा शक्कर पाउडर जप्त किया गया. इस संस्थान के संचालक दीपक पाहुजा है.
उक्त कार्यवाही अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बताया जाता है कि काली मिर्च में चमक लाने के लिए व्हाइट ऑइल की पॉलिश की जाती थी. इस तेल का उपयोग पेड़-पौधों के कीड़े-मकोड़े मारने के लिए छिड़काव के लिए किया जाता है. खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित होने के बावजूद इसका उपयोग किया जा रहा था. कारखाना संचालक दीपक पाहुजा कार्रवाई के दौरान मौजूद था.
यहां से व्हाइट ऑइल भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 24 हजार रुपये बताई जा रही है. करीब 30 हजार रुपये का शकर पाउडर भी मिला है. इसके अलावा यलो डेक्सट्रिंस, मैदा और मैज स्टॉर्च भी जब्त किया गया है. अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने बताया कि कारखाने से विभिन्न सामान के 19 नमूने जांच में लिए गए हैं। कारखाने को सील कर दिया गया है. यहां सच्चा मोती, डायमंड, ए-1 और ब्लैक बोर्ड नाम से काली मिर्च बेची जाती थी.


