- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से किसानों के खातों में जमा की सम्मान निधि
जिले के 4 हजार से अधिक किसानों को मिली करीब 82 लाख रूपये की सौगात
इंदौर. जिले में आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में चार हजार 95 किसानों के खातों में 81 लाख 90 हजार रूपये की सम्मान निधि जमा हुई. जिले में इस योजना के अंतर्गत कुल 74 हजार 799 किसानों को सम्मान निधि प्राप्त होगी.
किसानों को सम्मान निधि के प्रमाण-पत्र देने के लिये आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री तथा विधायक तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चन्द्र सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद थे.
कार्यक्रम में नसरूल्लागंज से प्रसारित हुये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्रीजी ने प्रदेश के 5 लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ रूपये की सम्मान निधि एक क्लिक के माध्यम से जमा की.
इसमें इंदौर जिले के चार हजार 95 कृषक भी शामिल थे. इनमें से चयनित किसानों को सुश्री ठाकुर, श्री सिलावट तथा श्री लालवानी ने सम्मान निधि के प्रमाण-पत्र वितरित किये.
हरसंभव पूरी मदद की जाएगी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में किसी भी तरह के कमी नहीं रखी जायेगी. उन्हें हर संभव पूरी मदद दी जाएगी. किसानों के हितों के लिये कई नियम भी बदलकर सरल किये जा रहे है. किसानों के हितों में राजनीति नहीं होना चाहिये। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कानून बनाया गया है वह पूरी तरह किसानों के कल्याण के लिये है. प्रदेश में कृषी उपज मण्डी बंद नहीं होगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर उनकी पूरी उपज खरीदी जायेगी. दूध उत्पादक किसानों को क्रेटिट कार्ड दिये जाएंगे.
चित्र- किसान


