- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
व्हील चेयर पर दिव्यांगों ने खेला क्रिकेट, इंदौर की टीम बनी चैम्पियन
विश्व विकलांग दिवस पर अनूठी प्रतियोगिता
इंदौर. विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिये अनूठी प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें दिव्यांगों ने व्हील चेयर पर बैठकर क्रिकेट खेला. प्रतियोगिता में इंदौर सहित उज्जैन और भोपाल की टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में 45 अस्थिबाधित खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसमें इंदौर की टीम चैम्पियन बनी।
यह प्रतियोगिता सामाजिक न्याय विभाग व मध्यप्रदेश व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में हुई। प्रतियोगिता में दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं ने सहयोग दिया। सामर्थ्य प्रदर्शन 2020 के तहत आई.टी.आई. ग्राउंड नंदानगर इन्दौर पर व्हीलचेयर किकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया.
विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित इस स्पर्धा में इन्दौर, उज्जैन व भोपाल के दिव्यांगजनों की व्हील चेयर क्रिकेट टीम ने भाग लिया। सर्वप्रथम इन्दौर टीम का मुकाबला उज्जैन टीम से हुआ। जिसमें इन्दौर टीम विजेता रही। फायनल अंतिम मैच इन्दौर व भोपाल टीम के मध्य हुआ, जिसमें इन्दौर टीम प्रथम विजेता एंव भोपाल टीम उपविजेता रही. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में कमल कंचाले व राहुल विकास कमोडिय़ा को पुरस्कृत किया गया।
विजेता टीम को शील्ड व कप प्रदान किया गया। यह पुरस्कार संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती सुचिता वेक तिर्की एवं राजूसिंह चौहान द्वारा दिये गये. मैच में अम्पायर की भूमिका विकास अधिकारी श्री संजय लोखंडे ने निभाई. इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले राकेश शर्मा, शेलेन्द्र सोलंकी, हरीश हलबे, ब्रजेश तिवारी, पवन चौहान, राजेश मिश्रा, मृदुला चौहान, श्रद्धा, हेमलता, रेखा एंव विकलांग कल्याण संघ के कर्मचारीगण उपस्थित थे।


