- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
स्टे के बावजूद कर लिया था अवैध निर्माण
निगम, जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण पर रिमुव्हल कार्यवाही
इन्दौर. गुंडों और भूमाफियाओं के खिलाफ नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है. सोमवार को दो स्थानों पर कार्रवाई की गई और बदमाशों के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 स्थानों पर अवैध निर्माण तोड़े गए. कार्रवाई के अंतर्गत गुलाब पिता मुलायम 80/3 राम नगर कुशवाह नगर के पास मकान 15 बाय 30 कुल क्षेत्रफल 450 स्के. फीट का निर्माण तोड़ा गया.
इसके साथ ही इस्लाम पटेल द्वारा खजराना क्षेत्र में निर्मित कालोनी में न्यायालय के स्टे के पश्चात भी 10 से 15 लोगों द्वारा कालोनी में प्लिंथ डालकर निर्माण किये जाने पर निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा उक्त निर्माण को रिमूव्हल करने की कार्यवाही की गई.
कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, रिमूवल विभाग के श्री बबलू कल्याणे, संबंधित झोन के भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. रिमूव्हल के दौरान लगभग 02 पोकलेन व 02 जेसीबी, 150 से अधिक कर्मचारियो के माध्यम से निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिमूवल किया गया


