- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
आईसीएआई की रीजनल काउंसिल के 7 राज्यों की 47 शाखाओं पर एक साथ रक्तदान शिविर 13-14 जनवरी को
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल आफ आईसीएआई में कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और रक्तदान की आवश्यकता को देखते हुए आईसीएआई की रीजनल काउंसिल द्वारा देश के 7 राज्यों की 47 शाखाओं पर एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा.
रीजनल चेयरमैन श्री देवेंद्र सोमानी ने बताया कि अपने 7 राज्यों की 47 शाखाएं और 23 चैप्टर के साथ 101 स्थानों पर 13 और 14 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. सीए सोमानी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, आईसीआई अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष श्री निहार निरंजन जंबूसरिया करेंगे.
सीआईआरसी की 7 राज्यों की 47 शाखाओं एवं 23 चैप्टर पर 100 से अधिक स्थानीय विधायक मंत्री इस मेगा ब्लड डोनेशन में भाग लेंगे उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सीआईआरसी ने वर्ष 2014 में इस प्रकार की रक्तदान शिविर का आयोजन किया था जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था.
सोमानी ने बताया कि उसके बाद लंबे समय से सभी शाखाओं और चैप्टर ओं द्वारा स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं लेकिन कोविड-19 के इस विषम परिस्थिति में रक्त की उपलब्धता में काफी कमी आ गई जिसके देखते हुए सीआईआरसी की सभी शाखाओं ने यह महसूस किया कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार का एक ग्राहक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए एवं 10 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है सोमानी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 7 राज्यों की यात्रा के दौरे पर निकले हुए हैं.
इंदौर ब्रांच के चेयरमैन सीए. हर्ष फ़िरोदा ने बताया कि इंदौर में रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 14 जनवरी को आईसीएआई भवन स्कीम नंबर 78 सी ए स्ट्रीट पर रखा गया है जिसमें बड़ी भारी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट अपना रक्तदान करेंगे उन्होंने सभी से अपील की है कि इस नोबल कॉज के लिए सभी को अपना रक्तदान अवश्य करना चाहिए और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना चाहिए.
इस अवसरपर सांसद श्री शंकर लालवानी जी भी मौजूद थे उन्होंने सहारना करते हुए सुझाव दिया कि अंगदान के लिए भी आपकी संस्था के द्वारा प्रयास किया जाए एवं साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए सरकार की तरफ से जो भी व्यवहारिक सहयोग की आवश्यकता होगी वह पूरी की जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिनांक 12 जनवरी को इस रक्तदान शिविर की जागरूकता के लिए पलासिया चौराहे से एक साइकिल रैली होगी जिसकी फ्लैग होस्टिंग सांसद शंकर लालवानी जी के द्वारा की जाएगी.
इंदौर ब्रांच अध्यक्ष सीए हर्ष फिरोदा ने कहा कि 14 जनवरी मकर सक्रांति का दिन एवं हिंदू मान्यता के अनुसार यह दान देने के लिए सबसे उचित दिन है एवं इस प्रकार के आयोजन के लिए इससे उचित दिन नहीं हो सकता उन्होंने बताया कि इंदौर में सीए शाखा के द्वारा पांच स्थान पर इस कैंप का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव सीए गौरव महेश्वरी के द्वारा किया गया


