- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
गुजरात से इंदौर आ रही बस पेड़ से टकराई
ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ हादसा, यात्री हुए घायल
इंदौर. गुजरात से इंदौर आ रही एक बस शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जा घुसी. घटना के बाद हड़कंप मच गया. लोगों ने घायलों की मदद की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. घटना में कुछ यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ.
जानकारी के अनुसार घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंबा नगर चौराहे की है, जहां पर गुजरात से 50 से अधिक सवारी लेकर आ रही यात्री बस पेड़ से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की सहायता से ड्राइवर सहित अन्य लोगों को बस से निकालकर पुलिस को भी सूचना दी गई .
यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ रही थी. यहीं वजह रही कि बस सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ में जा घुसी. चश्मदीदों की माने तो घटना सुबह करीब 6 बजे की है। ज्यादातर यात्री नींद में थे, इसी दौरान एक जोरदार आवाज आई.
आवाज से यात्री सहित आसपास रहने वाले रहवासी घर से बाहर निकले तो बस एक पेड़ से टकरा गई थी. लोगों ने सवारियों सहित बस ड्राइवर और अन्य स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में कई लोगों को मामूली चोट आई है. उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया.


