- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
रातभर चला रिमझिम बारिश का दौर
1.8 मिमी बारिश रिकार्ड, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचा
इंदौर. प्रदेश के साथ शहर में मौसम में बदलाव देखने को मिला. पिछले दो दिनों से जहां ठंड लगभग गायब सी है वहीं शुक्रवार देर रात रिमझिम बारिश शुरू हो गई. रात से शुरू हुआ यह बारिश का सिलसिला शनिवार को देखने को मिला. मौसम विभाग की माने तो रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभवना है.
शनिवार सुबह की शुरुआत बारिश और कोहरे के बीच हुई. कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुी. देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी का दौरा सुबह भी चलता रहा. सुबह 8 बजे तक 1.8 मिमी बारिश रिकार्ड हुई. बारिश के बाद भी रात में गर्मी का एहसास हुआ, इसका कारण तापमान के 18 डिग्री तक पहुंचना रहा.
रात का पारा 18.8 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि एक-दो इसी प्रकार से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी. बादल छाए रहने से बारिश जैसे हालात बने रहेंगे.अगली कुछ और रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिक रहा सकता है. कोहरे के कारण दृश्यता 1000 मीटर की रही.
वहीं शुक्रवार ना तो दिन ठंडा रहा ना ही रात ठिठुरी। अधिकतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा 0.8 डिग्री और बढ़कर 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिग्री बढ़कर 16.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है।


