- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
लोगों ने खेली यातायात नियमों की सांप-सीढ़ी
सड़क सुरक्षा माह 2021
इंदौर. सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत आज राजवाड़ा और 56 दुकान पर इन्दौर ट्रैफिक पुलिस के साथ आयशर ग्रुप फाउंडेशन और रिजर्व इन्दौर ग्रुप द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों को सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से बताया गया.
खेल को सड़क के नियमों की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें सड़क नियमों का पालन करने वालो को सीढ़ी मिलती है और जो नियमों का उल्लंघन करता है उसे साँप का सामना करना पड़ता है. खेल का उद्देश्य यही है कि जब भी आप घर से बाहर निकले तो नियमों का पालन करेंगे तो सुरक्षित घर आ पॉएँगे. इस खेल को बच्चों बड़ों सहित सभी ने खूब उत्साह के साथ देखा और खेला भी.
विजेताओं को किया सम्मानित

रोड सेफ्टी पजल गेम द्वारा आमजन से सड़क सुरक्षा से संबंधित सवाल जवाब किये व विजेताओं को सम्मानित किया गया. विजेताओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रंजीत सिंह देवके, उप पुलिस अधीक्षक सन्तोष उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी और थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार द्वारा सम्मानित किया गया.
इसके साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा डोमिनोज पिज्जा ग्रुप द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल सम्मानित किया गया. साथ ही यातायात रथ द्वारा मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया


