- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
युवा पीढ़ी को मानवीय मूल्यों से जोड़ती फिल्म वीर गोमटेशा
इंदौर के इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर द्वारा बनाई गई फिल्म को मिल चुके हैं 12 राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार
इंदौर। शहर की युवा प्रतिभाएं अब किसी अवसर की मोहताज़ नहीं है। तकनीकी उन्नति और अच्छी शिक्षा के बलबूते पर अब युवा इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर बनकर अपनी कहानी को खुद रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं और उनके इस प्रयास को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिल रही है। ऐसे ही एक फिल्म है “वीर गोमटेशा”।
इंदौर के डायरेक्टर शशांक जैन की इस फिल्म का निर्माण कवर पिक्चर, रंगशाला प्रोडक्शन और रेड डॉट सिने के सहयोग से किया है। इसके मुख्य निर्माता शैलेंद्र जैन है। यह फिल्म लेक सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर, नेज़ फिल्म फेस्टिवल 2020 में बेस्ट सिनेमेटोग्राफी एंड एडिटिंग सहित 12 राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे नास्तिक युवा की है, जो एक प्रोजेक्ट के तहत कर्नाटका के श्रवण बेलगोला में होने वाले महामस्तकाभिषेक में शामिल होता है और यह यात्रा उसके जीवन जीने के तरीके और धर्म को देखने के नजरिये दोनों को पूरी तरह से बदल देती है। फिल्म आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है और यही कारण है कि दर्शक सीधे इस फिल्म से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। इस फिल्म के जरिए धर्म से जुडी कई बातों पर सवाल भी उठाए गए हैं और उनका तार्किक जवाब खोजने का प्रयत्न भी सफलतापूर्वक किया गया है। फिल्म जीवन जीने का नया रास्ता दिखाती है।
इन फिल्म फेस्टिवल में भी हुई सम्मानित
- गोल्डन वैली ग्लोबल सिने फेस्ट 2020
- वाइट यूनिकॉर्न फिल्म फेस्टिवल 2020
- कल्ट क्रिटिक मूवी अवार्ड 2020
- वॉलर फिल्म कार्निवाल सिंगापुर 2020
- कलकत्ता इंटरनेशनल कल्ट फिल्म फेस्टिवल 2020
- वर्जिन स्प्रिंग सिने फेस्ट 2020
- L’Age’d या इंटरनेशनल आर्ट हाउस फिल्म फेस्टिवल 2020
- टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020


