- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
टैंगरा फूड फेस्टिवल में एन्जॉय कीजिये इंडियन स्टाइल चायनीस फ़ूड
इंदौर मैरियट होटल में 22 जनवरी से आयोजित हो रहा 10 दिनी टैंगरा फूड फेस्टिवल
इंदौर. भारत एक ऐसा देश है जहां जितनी बोलियां हैं उससे कहीं ज्यादा तरह का जायका। हर जायके के पीछे अपनी एक कहानी और खूबी है। दुनिया भर के तमाम देशों के कुजीन का स्वाद भारत में रहकर ही चखा जा सकता है। व्यंजन चाहे किसी भी देश का हो भारतीयों ने उसे न केवल अपनाया बल्कि उसे अपने स्वाद में ढालकर एक नए अंदाज में पेश किया है ।
इन्हीं में से एक है ‘टैंगरा फूड” जो कि चायना से कोलकाता में आया और वहां का स्ट्रीट फूड का एक नए अंदाज में हिस्सा बन गया। इसी टैंगरा फूड को लिए शहर में 10 दिनी फूड फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। यह ‘टैंगरा फूड फेस्टिवल” 22 जनवरी से इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में शुरू हो रहा है। जहां टैंगरा फूड को उसी अंदाज में परोसा जाएगा जिसके कारण वह पसंद किया जाता है।
इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर देवेश रावत बताते हैं कि भारत आए चायनिज लोग अपने साथ जो जायका लाए उसे पूर्वी कोलकाता ने बहुत बेहतर ढंग से अपनाया और हक्का चायनीज फूड को अपने स्टाइल में पेश किया। भारत और चायना दोनों देशों के मिले-जुले स्वाद का यह टैंगरा फूड इंदौरी लोगों को भी परोसा जा रहा है। 22 जनवरी से 31 जनवरी तक स्वाद के शौकिन इंदौरी इस टैंगरा फूड का आनंद ले सकेंगे।
इसमें मीठे और नमकीन दोनों ही तरह के कई व्यंजन सर्व किए जाएंगे। इस दौरान लोग अपने डिनर को टैंगरा फूड से खास बना सकेंगे। इस मौसम में यह फूड इसलिए सर्व किया जा रहा है क्योंकि इस मौसम में गेस्ट गर्मागर्म और चटपटा खाना पसंद करते है। इस फूड फेस्टिवल के लिए होटल को विशेष ढंग से सजाया जा रहा है। सजावट में भारत और चायना दोनों ही देशों की संस्कृति को देखा जा सकेगा।


