- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लंदन में भी गूंजी इंदौर की साफ-सफाई
इंदौर. साफ-सफाई के मामले में नंबर वन के खिताब ने इंदौर शहर को सारी दुनिया में विख्यात कर दिया है. हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंदन में आयोजित राष्ट्रमंडल उद्यम एवं निवेश परिषद (सीडब्ल्यूईआईसी) की बैठक में यंग इंडियन्स की टीम के साथ शामिल इंदौर के युवा उद्यमी अंकित दिनेश मित्तल की मुलाकात ब्रिटेन के प्रिंस चाल्र्स ऑफ वैल्स और लंदन के शैरीफ टिमोथी हेल्स से हुई तो वहां भी इंदौर की सफाई व्यवस्था के साथ महिला महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ का जिक्र होता रहा.
लंदन में पिछले सप्ताह कॉमनवेल्थ बिजनेस फोरम (सीबीएफ) की बैठक में देशभर के 30 युवा उद्यमी भी शामिल थे. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के नेतृत्व में भारतीय व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता भारतीय इंटरप्राइजेस के राकेश भारती मित्तल कर रहे थे. इस दल में यंग इंडियन्स के 10 युवा उद्यमी भी ब्रिटेन आमंत्रित किए गए थे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री तथा इस प्रतिनिधि मंडल के साथ भी कामनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट मीटिंग्स में भाग लिया. प्रधानमंत्री ने सरकार के 30 विभाग प्रमुखों और व्यापार जगत के एक हजार से अधिक उद्यमियों तथा उच्च स्तरीय कारोबारी लोगों से विस्तृत चर्चा की. लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल के साथ हाऊस ऑफ कामन्स, ब्रिटिश संसद में भी एक बैठक हुई जहां इंदौर का जिक्र आते ही अंकित मित्तल का परिचय यह कहते हुए कराया गया कि ये हिंदुस्तान के सबसे साफ-सुथरे शहर के प्रतिनिधि हैं। मित्तल ने इस पर यह भी कहा कि इंदौर में महिला महापौर ने यह करिश्मा कर दिखाया है, तो उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर इंदौर एवं महिला महापौर श्रीमती गौड़ के प्रति सम्मान व्यक्त किया. लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के लिए स्वागत समारोह रखा गया था और वहीं प्रिंस चाल्र्स तथा लंदन के शैरीफ से मुलाकात का अवसर मिला। इसी तरह लंदन के ऐतिहासिक गिल्ड हॉल में लार्ड मेयर ऑफ लंदन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भारतीय प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया गया.


