- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आरएसवीपी मूवीज़ की अगली फ़िल्म में रकुल प्रीत सिंह निभाएंगी कोंडम टेस्टर का किरदार!
रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ की हाल ही में घोषित परियोजना में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एक कोंडोम टेस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। एक सामाजिक पारिवारिक मनोरंजन, इसे अभी शीर्षक देना बाकी है जिसमें अभिनेत्री एक कोंडोम टेस्टर का किरदार निभाएंगी।
रकुल को टीम में शामिल करने पर डायरेक्टर तेजस देओस्कर ने कहा,“हमारी फिल्म एक सामाजिक पारिवारिक मनोरंजन है, जिसका उद्देश्य कोंडोम का इस्तेमाल करने के प्रति शर्म खत्म करना है और इसके लिए, मेरा मानना था कि रकुल चरित्र के लिए सबसे उपयुक्त हैं। वह अपने हर किरदार में ताजगी लाती हैं, जिसे वह चित्रित करती हैं और इस तरह के संवेदनशील, विचारशील उत्तेजक विषय के लिए, वह हमारी पहली पसंद थीं। ”
उन्होंने आगे बताया, “दिलचस्प बात यह है कि जब फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया था, तब रकुल भी बेहद रोमांचित हो गयी थीं। उन्होंने नरेशन सुना और तुरंत फ़िल्म करने के लिए तैयार हो गई। ”
स्थिति सामान्य होते ही फिल्म की शूटिंग आने वाले कुछ महीनों में शुरू की जाएगी।
कोंडोम टेस्टर एक “गुणवत्ता नियंत्रण कार्यकारी” है जिन्हें बाजार में जारी करने से पहले, कोंडोम ब्रांड द्वारा अपने उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए काम पर रखा जाता है। फिल्म इस प्रोडक्शन हाउस से आने वाला एक क्वर्की ड्रामा और एक अन्य नया कांसेप्ट होगा जो पहले कई पाथ-ब्रेकिंग प्रोजेक्ट पेश कर चुके हैं।
आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा बैक टू बैक घोषणाओं के बाद, यह निश्चित रूप से एक दिलचस्प प्रोजेक्ट है। रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी द्वारा निर्मित और तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित, अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।


