- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आजाद नगर से विस्थापित 9 झुग्गी वासियों को मिली फ्लैट की रजिस्ट्री
इंदौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आजाद नगर झुग्गी बस्तियों से विस्थापित किए गए 9 हितग्राहियों को लिम्बोदी अमलतास परिसर में आवंटित आवासों की निगम द्वारा फ्री होल्ड रजिस्ट्री कराई गयी। जिसके साथ ही झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हितग्राहियों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिम्बोदी अमलतास परिसर में आवास का सपना पूरा होगा.
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में बनाई जा रही प्रधानमंत्री आवास इकाइयां मार्केट रेट से 40 प्रतिशत कम की कीमत पर बेहतर घर और इंदौर के प्रमुख स्थानों पर आवास का निर्माण किया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवास परिसर में बच्चों के खेलने के लिए पार्क, सामुदायिक भवन, भव्य प्रवेश द्वार एवं बाउंड्री वॉल सहित हर परिसर को सुरक्षित किया गया है. जहां पर 24 घंटे पानी की सुविधा प्रत्येक ब्लॉक में पावर बैकअप सहित 2 लिफ्ट और सिटी बस से शहर के हर क्षेत्र में डायरेक्ट कनेक्टिविटी भी है. इसके साथ ही निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 बीएकके फ्लेट पर निगम द्वारा रजिस्ट्री फ्री में बनाकर पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है.


