- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
राज्य का विकास को दो ‘के’ यानी कमलनाथ और कोरोना ने प्रभावित किया: मिश्रा
इंदौर. बीते 30 महीने से राज्य का विकास को दो ‘के’ यानी श्री कमलनाथ और कोरोना ने प्रभावित किया है. बीते 30 महीनों में से पहले 15 महीने श्री कमलनाथ की वजह से विकास प्रभावित रहा और अंतिम 15 महीने से विकास में बाधक ‘कोरोना’ रहा है.
यह बात प्रदेश के गृह और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष के नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कही. कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोरोना की तैयारी को लेकर एक समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दाढ़ी वाले लुक की तारीफ करने पर व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि हमे तो कमलनाथ ‘क्लीन सेव’ में ही अच्छे लगते हैं, वे ऐसे ही ‘क्लीन सेव’ रहे और हमें ‘क्लीन स्वीप’ दिलवाते रहें.
श्री मिश्रा यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री कमलनाथ के द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की मांग के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कमलनाथ केवल बातें करते हैं. उन्हें जब अवसर मिला था, तब उन्होंने काम किया, होता तो उनका आज ये हश्र न होता. श्री मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए भी राज्य में इससे पहले रही कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कमलनाथ ने राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर जो कर बढ़ाये थे, आज भी वही कर लगे हुए हैं. उन्होंने एक तरह से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमने राज्य में सरकार बनाने के बाद बीते 15 माह में एक बारी भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कर नहीं बढ़ाया है.
गृह मंत्री ने बीते 15 महीने से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर कांग्रेस के द्वारा सवाल उठाये जाने के प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस के तबादलों की तुलना हमारी सरकार में हुए तबादलों से मत कीजिये. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा तब कोई नीति नहीं थी, भ्रष्टाचार चरम पर था. अब जो कुछ हो रहा नीतिगत रूप से हो रहा है.


