- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिये ईवीएम व वीवीपेट मशीन को सुरक्षित रखना आवश्यक: डॉ. नरोत्तम मिश्र
ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न, प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट व पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर के साथ किया लोकार्पण
इंदौर. स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपेट मशीन को सुरक्षित रखना आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मशीनों की सुरक्षा के लिये सभी जिलों में ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस निर्मित कराये जा रहे हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अभी स्टेडियम में वोटिंग मशीन रखी होने से खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। अत: अब यह मशीनें तत्काल इस वेयर हाउस में शिफ्ट की जायें। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री जीतू जिराती, श्री राजेश सोनकर तथा श्री गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
हितग्राहियों को वितरित की मदद
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने सांवेर विकासखण्ड के ग्राम राजोदा के माँ वैष्णवी स्वसहायता समूह, जय अम्बे स्वसहायता समूह, तराना के शिवशक्ति स्वसहायता समूह, पार्वती स्वसहायता समूह, भूमिका स्वसहायता समूह, ग्राम सिलोदा बुजुर्ग के बुलबुल स्वसहायता समूह के अध्यक्ष को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कैश क्रेडिट लिमिट की राशि के चेक प्रदान किये। कार्यक्रम में कुल सात स्वसहायता समूह को 10.40 लाख रूपये की मदद दी गई।
इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मित्र संगिनी स्वसहायता समूह की श्रीमती रेखा साबले को रेडिमेड गारमेंट व्यवसाय के लिये 1.20 लाख रूपये, विचारिका स्वसहायता समूह की प्रिसिल्ला वेलेरी को जैगिंग व्यवसाय के लिये 1.15 लाख, भारत माता स्वसहायता समूह की श्रीमती कल्पना को डोरमेट निर्माण व्यवसाय के लिये 1.20 लाख रूपये की मदद दी गई। इसके अलावा महालक्ष्मी स्वसहायता समूह, मातृशक्ति व शक्ति लक्ष्मी स्वसहायता समूह को दस-दस हजार रूपये की आवर्ती निधि के चेक प्रदान किये गये। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत धनीराम को हेण्डलूम व्यवसाय के लिये, कन्हैया को फल व सब्जी व्यवसाय के लिये, ऋतु चौरसिया को कपड़े व हेण्डलूम व्यवसाय के लिये, जितेन्द्र प्रजापत को वस्त्र व्यवसाय के लिये, पिंकी विदावरे को फल व सब्जी तथा शीला कुशवाह को फास्ट फूड व्यवसाय के लिये दस-दस हजार रूपये की मदद प्रदान की।
पाँच लोगों को भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे
प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम में पाँच लोगों भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किये। इनमें श्रीमती संगीता बाई पति सुनील कुमार, गीता पति जयपाल, पीयूष कामोरा पिता सच्चानंद, आकाश पिता सत्यानंद व सादिया जुबेर पत्नी नूर सुमर वसीम निवासी इंदौर शामिल हैं।
दो एम्बुलेंस को दिखाई हरी झण्डी
प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम पीसी सेठी अस्पताल की दो मातृ व शिशु एम्बूलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दोनों एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं।


