- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
285 प्रकरण निराकृत, एक करोड़ 32 लाख के अवार्ड पारित
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में ऑनलाईन नेशनल लोक अदालत आयोजित
इंदौर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के आदेशानुसार उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति सुजय पॉल के निर्देशन में उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में शनिवार को ऑनलाईन नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया गया।
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी व रजिस्ट्रार एवं प्रभारी सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर एम. के. शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में 5 खंडपीठों का गठन किया गया। शनिवार को संपन्न नेशनल लोक अदालत में सिविल (एम.ए.सी.टी.आदि), रिट एवं क्रिमिनल से संबंधित 986 प्रकरणों को सुनवाई के लिये रखा गया था जिसमें कुल 285 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें कुल मुआवजा राशि एक करोड़ 32 लाख 69 हजार 788 रू. के अवार्ड पारित किये गये.


