- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सफ़ेद बाघिन को मिला नया आशियाना, चिड़ियाघर के नये पिंजरे में छोड़ा
इंदौर. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में लंबे इंतजार के बाद बुधवार को सफेद बाघिन रागिनी को बाघों के लिए तैयार नए बाड़े में छोड़ा गया. नए बाड़े में आते ही बाघिन ने बाड़े का मुआयना किया.
बुधवार को आयोजित समारोह में विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में आए व्हाईट टाईगर के पिंजरे का रिमोट से शर्टर खोला गया. इस अवसर पर प्राणी संग्रहालय प्रभारी डॉ. उत्तम यादव, श्रीमती रश्मि चैधरी व अन्य उपस्थित थे. अब प्राणी संग्रहालय में आने वाले भी व्हाईट टाईगर को देख सकेगे.
प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताया कि सफ़ेद मादा बाघ रागिनी को 4800 स्केवयर मीटर के नय पिंजरे क्षेत्र में स्थांतरित किया गया है. इसी पिंजरे में दूसरे नए मेहमान काली धारियों वाले नर बाघ को एक पिंजरे में स्थान्तरित किया गया है. बीती 30 अप्रेल को ही इन नए मेहमानों को नदंनवान से एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत यहां लाया गया है.
डॉ यादव ने बताया इससे पहले पांच रॉयल बंगाल टाइगर चिड़ियाघर परिवार में मौजूद है. लकी छोटी अदम शिवानी और बिजली नामक इन यलो बंगाल टाइगर की दोस्ती नय मेहमानों से करने का प्रयास किया जा रहा है. डॉ यादव ने बताया कि सातों एक.दूसरे से के सामजस्य बनाना शुरू कर दे फिर सभी को एक साथ रखा जा सकेगा. फ़िलहाल वन्य प्राणी व्यव्हार विशेषज्ञ के मदद से इन्हे कुछ देर के लिए साथ छोड़ा जाता है। इन नए मेहमानों के चिड़ियाघर में आने से वन्य जीवों के प्रेमियों और दर्शकों में खासा उत्साह है.


