- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण
इंदौर. आशंकित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये इंदौर जिले को ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. जिले में 44 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है. इसमें से लगभग आधे अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हो चुकी है. शेष अस्पतालों में तेजी से ऑक्सीजन प्लांट स्थापना का कार्य चल रहा है.
इन्हीं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये गठित समिति के अध्यक्ष मधु वर्मा एवं समिति सदस्य अपर कलेक्टर अभय बेडेकर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिये चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर निर्देश दिये दिये गये कि निर्माणाधीन प्लांट का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए. समिति ने आज गीता भवन अस्पताल, पी.सी. सेठी शासकीय चिकित्सालय एवं विशेष जुपिटर हॉस्पिटल का दौरा कर लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्र का भौतिक निरीक्षण किया. अस्पताल प्रबंधन को सब्सिडी एवं रखरखाव संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


