- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
धरणीधर पाश्र्वनाथ का अभिषेक कर किया श्रृंगारित
इंदौर. श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के तत्वावधान में छोटा बांगड़दा रोड़ स्थित हाईलिंक सिटी में पाश्र्वकल्पतरू धाम में तीन दिवसीय ध्वजारोहण महोत्सव का शुभारंभ भगवान पाश्र्वनाथजी के अभिषेक और पूजन के साथ हुआ. रविवार से शुरू हुए तीन दिवसीय महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए थे. आचार्य वीररत्नविजयजी महाराज एवं विजयप्रभाश्रीजी आदिठाणा के सान्निध्य में सभी भक्तों ने पूजन
श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के शांतु पालरेचा, सुरेश बोथरा एवं पुण्डरिक पालरेचा ने बताया कि छोटा बांगड़दा हाईलिंक सिटी में बने पाश्र्वकल्पतरू धाम का तृतीय वर्षगांठ महोत्सव रविवार से शुरू हुआ. तीन दिवसीय कार्यक्रम में मालवरत्न वीररत्नविजयजी महाराज एवं विजयप्रभाश्रीजी आदिठाणा महाराज के सान्निध्य एवं समाज बंधुओं की मौजूदगी में भगवान पाश्र्वनाथजी का अभिषेक एवं पूजन कर श्रृंगारित किया गया. रविवार को समाज बंधुओं के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी समाजसेवी इस महोत्सव में शामिल हुए थे. रविवार को सभी समाज बंधुओं द्वारा आचार्यों के सान्निध्य में सुबह के सत्र में धार्मिक पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. दोपहर 12 बजे सभी महिलाओं मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई एवं विभिन्न पारंपरिक गेम्स का आनंद उठाया. वहीं दोपहर 3 बजे से शक्रस्वत अभिषेक किया गया एवं शाम 7 बजे से एक शाम प्रभु भक्ति के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लेकर भगवान पाश्र्वनाथजी को याद कर भजन संध्या का आयोजन किया गया. संगीत निशा में समाज बंधुओं के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुतियां दी.
ध्वजारोहण कार्यक्रम आज
श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के शांतु पालरेचा, सुरेश बोथरा एवं पुण्डरिक पालरेचा ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार 23 अप्रैल सुबह के सत्र में आचार्यों के सान्निध्य में सुबह के सत्र में सत्तरभेदी पूजन, प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा. ध्वजारोहण के पश्चात सुबह 10 बजे 255 जिनमंदिर उपाश्रय के प्रेरणादाता मालवरत्न अनुयोगाचार्य वीररत्नविजयजी महाराज एवं साध्वी विजयप्रभाश्रीजी सुबह 10 बजे धर्म सभा को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात सभी समाज बंधुओं के लिए स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम होगा. मंगलवार 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्री मणिभद्र बाबा का हवन किया जाएगा.


