- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
उपभोक्ताओं ने ली छत से बिजली बनाने की जानकारी
अमृत महोत्सव के पहले दिन जोन, वितरण केंद्रों पर उत्सवी माहौल
इंदौर। बिजली कंपनी ने केंद्र एवं राज्य शासन के सहयोग से रूफ टाप सोलर एनर्जी यानि छतों से बिजली उत्पादित करने की प्रक्रिया आमजन को समझाने के लिए दो दिनी अमृत महोत्सव आयोजित किया है। इसके पहले दिन बिजली कंपनी क्षेत्र के लगभग 100 शिविरों, जागरुकता कार्यक्रम स्थलों पर 1000 उपभोक्ता पहुंचे एवं छतों से सौर ऊर्जा बनाने की विधि, संयंत्र लागत, स्थापना के तौर तरीके एवं बिलिंग विधि की जानकारी प्राप्त की।
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देश एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविरों में पहुंचे लोगों को फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर के साथ ही टेबलेट, लेपटाप आदि की मदद से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बताया गया कि कोई भी उपभोक्ता अपने घर की छत का उपयोग बिजली पैनल लगाकर बिजली बना सकता है। स्वयं के घर के लिए 40 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है, जबकि रहवासी संघ को 20 फीसदी सब्सिडी प्रदान का जाएगी। कोई भी उपभोक्ता मात्र 37 हजार रूपए में एक किलोवाट की ईकाई अपने घर पर लगवा सकता है। इसके लिए 100 वर्ग फीट से कम स्थान आवश्यक होता है। पहले दिन इंदौर शहर एवं ग्रामीण में लगभग 45 स्थानों पर आयोजन हुए।
इन आयोजनों में मुख्य अभियंता श्री एसएल करवाड़िया, अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव, श्री डीएन शर्मा, संयुक्त सचिव श्री डीके पाटीदार, कार्यपालन यंत्री सर्वश्री योगेश आठनेरे, एसएस भदौरिया, मानेंद्र गर्ग, सुनील सिंह, गजेंद्र कुमार, अभिषेक रंजन, आकाश बंसल, राजेश माहौर, टीसी चतुर्वेदी की विशेष भूमिका रही। मुख्य अभियंता श्री एसएल करवाड़िया ने बताया कि 24 अगस्त मंगलवार को भी अमृत महोत्सव के तहत छतों से सौर ऊर्जा उत्पादित करने के लिए जनजागृति अभियान संचालित होगा।


