- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
शोपम ने पेश किया शानदार परिधानों का संग्रह
फैशन शो में पेश की गयी परिधानों की विभिन्न श्रृंखलाएँ!
इंदौर. देश की तेजी से आगे बढ़ती ई कॅामर्स कंपनी शोपम ने प्रीमियम ब्रांड के नवीनतम परिधानो का संग्रह (कलेक्शनद) पेश किया है। होटल सयाजी इंदौर में एक फैशन शो आयोजित करके लोगों के बीच अपना यह संग्रह पेश किया। यह नया संग्रह इस त्यौहारी मौसम के स्वागत का संदेश भी देता है।
वर्तमान चलन, पहनावे और डिजाइनों से प्रेरित शोपम का यह ताजा संग्रह ढेर सारे नये अंदाज, विचार और थीम लेकर आया है, जो इस त्यौहारी मौसम के लिए एकदम उपयुक्त रूप देता है। इस फैशन शो को शोपम ने विभिन्न थीमो में बाँटा और इनके जरिये अत्याधिक आरामदेह परिधानो की बेजोड़ श्रृंखला को पेश किया गया। इस संग्रह के परिधान हर मौसम के लिए उपयुक्त है।
शोपम उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े से बने फैशनेबल ट्यूनिक, टॉप, शॉर्ट, बरमूडा, लेगिंग, जेगिंग से लेकर कुर्ती, डेनिम और टी.शर्ट तक बेहतरीन रूप.रंग के साथ उपलब्ध कराता है। नये चलन वाला अंदाज फैशन के प्रति सजग आज की महिलाओं की सोच के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।

शोपम की मैनेजिंग डॅायरेक्टर प्रियंका आचार्य एवं रघुनंदन आचार्य ने बताया कि हमारा यह नवीन कलेक्षन आराम (कंफर्ट), अंदाज (एटिट्यूड) और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह बच्चों, पुरुषों और महिलाओं के लिए सभी आकार में उपलब्ध है। इस नये संग्रह और इसके आकर्षण से किसी के लिये बच पाना मुश्किल है। हमारे इस नये संग्रह में हर तरह के कपड़े हैं जो सभी श्रेणियों और हर उम्र के लोगों की जरूरतें पूरी करते हैं।
इस मौके प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी षिवपुरी ने कहा कि षोपम पर उपलब्ध शानदार कलेक्शन हर एक को अपनी और आर्कषित तो करता ही है पर इनकी महिला सषक्तिकरण की दिशा में जो सोच है वह प्रशंसनीय है, मुझे खुशी है कि मैं इस परिवार के साथ जुड़ी हॅूं, लोकल फॅार वोकल की दिषा में भी षोपम पहचाना जाता है।


