- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
गल्ले से रूपये चुराने वाला ग्वालियर से गिरफ़्तार
परदेशीपुरा पुलिस ने रुपयों से खरीदा गया मोबाइल भी जप्त
इंदौर. अपने साथी के यहां गल्ले से रूपये चुराने वाले आरोपी को परदेशीपुरा पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ़्तार किया है. आरोपी से चोरी के रुपयों से खरीदा गया मोबाइल भी जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा थाने पर फरियादी इस्लाम पिता कल्लन खान (30) निवासी सर्वहारा ने रिपोर्ट की था कि मेरे यहां चार लोग काम करते थे जिनका नाम जाकिर, समीर, रहीम और राहुल है. ये लोग किसमिश का ठेला लगाकर व्यापार करते थे पूरा माल मैं देता हूं. 11 अगस्त को सब लोग अपने अपने काम पर निकल गये थे. मैं भी सुबह काम पर चला गया था. उसके घर की चाबी राहुल के पास थी. जब फरियादी वापस कमरे पर आया तो देखा की उसके बक्से में अनगिनत नोट 100 रुपये, 200रुपये, तथा 500-500 रुपये की नोट रखे हुए थे, नोट नहीं मिले. फिर फरियादी ने सभी लोगों से पूछताछ किया तो किसी ने नहीं बताये. उसके रखे हुए नोटो को कोई अज्ञात बदमाश बक्से से चुराकर ले गया है.
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए परदेशीपुरा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के द्वारा एक टीम का गठन किया गया. टीम को सूचना प्राप्त हुई कि घटना के बाद से ही संदिग्ध राहुल रजक इन्दौर से फरार हो गया है जो आज रात को ग्वालियर के रैशमपुरा क्षेत्र में आने वाला है. सूचना पर से उक्त टीम तत्काल ग्वालियर के लिये रवाना किया गया. फरियादी के बताये स्थान पर आरोपी की तलाश करने पर वह रैशमपुरा के मेन रोड़ पर खड़ा हुआ दिखाई दिया. उसे घेरा बन्दी कर पकड़ा गया. उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राहुल रजक (26) निवासी मुरैना बताया. घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया.
आरोपी से रुपये के संबंध में पूछताछ करते शराब एवं वैश्यावृत्ति मे खर्च होना बताया. चोरी के पैसों से एक मोबाईल खरीदने की बात कही. फिर आरोपी से फरियादी इस्लाम का आधार कार्ड एवं चोरी के पैसों से खरीदा गया. मोबाईल एवं कुछ नगदी रुपये जप्त किये गये है. अन्य नगदी रुपये के संबंध मे पूछताछ की जा रही है.


