- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गाँव-गाँव, घर-घर और खेत-खेत पहुंचकर लोगों को किया जा रहा है टीकाकरण के लिये प्रेरित
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने टीकाकरण से छूटे नागरिकों से टीकाकरण करवाने की अपील की
इंदौर. इंदौर. जिले में कोरोना से बचाव के लिये टीका लगाने का कार्य तेज गति से जारी है। जिले में वर्तमान में नागरिकों को टीके का पहला डोज लगाने का कार्य विशेष रूप से किया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि इसी माह अर्थात आज 31 अगस्त को ही जिले के शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को टीके का पहला डोज लग जाये और शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सभी ऐसे नागरिक जिन्हें टीके का पहला डोज नहीं लगा है, उनसे अपील की है कि वे आज ही टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर टीके का पहला डोज जरूर लगवायें। पहला डोज लगवाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिये जिले में नवाचार के रूप में आकर्षक पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है।
घर-घर और खेत-खेत जाकर लोगों को किया जा रहा है प्रेरित
बताया गया कि जिले में टीकाकरण से वंचित नागरिकों को घर-घर जाकर प्रोत्साहित करने के लिये अधिकारियों को तैनात किया गया है। सभी अधिकारी जिनमें ग्राम स्तर से लेकर एसडीओ स्तर तक के अधिकारी गाँव-गाँव और खेत-खेत जाकर घरों में सम्पर्क कर रहे हैं। अधिकारी घरों में पहुंच रहे हैं और नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं कि वे टीकाकरण करवायें। ऐसे नागरिक जो टीकाकरण केन्द्रों तक नहीं पहुंच सकते हैं, उन्हें घरों और उनके खेतों में ही टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
खेतों और घरों में भी पहुंचकर लगाये गये टीके
जिले को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने के विशेष प्रयासों के तहत आज ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और खेतों में पहुंचकर भी टीके लगाये गये। टीका लगाने के लिये मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है। जिले के तिल्लौरखुर्द में आज कुल 128 लोगों को टीके लगाये गये। इनमें से 9 लोगों को घरों में पहुंचकर टीका लगाया गया। इसी तरह सेमलियाचाऊ, फरसपुर, बीसाखेड़ी सहित अन्य गांवों में भी घर-घर और खेतों में पहुंचकर जरूरतमंदों का टीकाकरण किया गया। बताया गया कि सेमलियाचाऊ गाँव में अब एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे टीके का पहला डोज लगाया जाना शेष है। यह गाँव अब पूरी तरह पहले डोज के रूप में शत-प्रतिशत टीकाकृत हो चुका है।
आकर्षक पुरस्कार
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया गया है कि आज ही अपना टीकाकरण कर जिले के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति में सहभागी बने। वैक्सीनेशन का फर्स्ट डोज के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए जिले में अनेक नवाचार किये जा रहे है। इसी तारतम्य में जिले की अशासकीय संस्थाओ ने आकर्षक उपहार देने की घोषणा की है। जिले में 29, 30 एवं 31 अगस्त को जिनके द्वारा भी वैक्सीनेशन का फर्स्ट डोज लगवाया जाएगा, उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। पुरस्कारों में फ्रिज, माइक्रोवेव, मिक्सर, गैस चूल्हा एवं प्रेस इत्यादि रखे गये हैं। इसके लिये सभी एसडीएम, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और जनपद पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रति दिन सूची बनाने के निेर्देश दिये गये है। यह सूची प्रतिदिन सभी एसडीएम ऑफिस में संकलित की जायेगी। जिले में 29, 30 एवं 31 अगस्त के इन तीन दिनों की लिस्ट में से लॉटरी सिस्टम से 10 की पर्ची निकाली जाएगी।
अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर ने बताया कि प्रत्येक जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चार को प्रथम, द्वितीय,तृतीय और चतुर्थ तथा अन्य सात को सांत्वना पुरस्कार अलग-अलग दिए जाएंगे। खुडैल तहसील के लिये भी जनपद की तरह ही पुरस्कार दिए जाएँगे। यहाँ तहसीलदार श्रीमती पल्लवी पुराणिक समन्वय का कार्य करेंगी। यह लिस्ट जनपद पंचायत और नगर पंचायत के लिए अलग-अलग बनाई जायेगी। प्रत्येक नगर पंचायत में प्रथम , द्वितीय , तृतीय एवं सात सांत्वना पुरस्कार भी अलग- अलग दिए जाएंगे। नगर पंचायत में चतुर्थ पुरस्कार नहीं होगा। सीएमओ नगर पंचायत एवं सीईओ जनपद पंचायत तथा संबंधित एसडीएम की लीडरशिप में यह कार्य होगा। इंदौर शहर में 19 पिंक सेंटर नगर निगम क्षेत्र में है के लिये भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार एवं सात सांत्वना पुरस्कार रखे गए हैं। पिंक सेंटर में डॉक्टर तरुण गुप्ता समन्वय करके यह कार्य करवाएँगे। पुरस्कारों में फ्रिज, माइक्रोवेव, मिक्सर, गैस चूल्हा एवं प्रेस इत्यादि रखे गये हैं।
इंदौर जिला पहले डोज के रूप से शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पाने के नजदीक पहुंचा
इंदौर जिले में टीकाकरण महाअभियान के अन्तर्गत टीका लगाने का कार्य द्रुत गति से जारी है। जिले में आज 25 हजार 624 लोगों का टीकाकरण आज शाम 6 बजे तक हो चुका था। इसमें से पहले डोज के रूप में 10 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाये गये। इसी तरह 15 हजार 528 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। कोविन पोर्टल के अनुसार जिले में आज दिनाँक तक कुल 37 लाख 69 हजार 54 टीके लगाये जा चुके हैं। इसमें से प्रथम डोज 27 लाख 94 हजार 654 लोगों को लगाये गये। दूसरा डोज 9 लाख 74 हजार 400 लगाये गये। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों को पहला डोज लगाने का लक्ष्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। जिले में कुल 28 लाख 7 हजार 558 पात्र लोगों को टीके का पहला डोज लगाये जाने का लक्ष्य है।


