- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
मां कनकेश्वरी देवी माता मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन
इन्दौर। परदेशीपुरा स्थित मां कनकेश्वरी देवी माता मंदिर में चल रही 13 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई, कथा पंडित शुभम कृष्णा दुबे के मुखारविंद से हो रही थी यह आयोजन विधायक रमेश मेंदोला मित्रमंडल द्वारा आयोजित किया गया । कथा 23 सितंबर से शुरू होकर बुधवार तक प्रतिदिन रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक चली।
आयोजन कोरोना की महामारी ने कई परिवारों के चिराग भुझा दिए इस त्रासदी ने असमय कई लोगो को अपना शिकार बना लिया इन सबकी मुक्ति के लिए किया जा गया। कथा समापन अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय ,विधायक रमेश मेंदोला, महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज, ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर आरती की। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महासचिव विजयवर्गीय व विधायक मेंदोला ने महामंडलेश्वर का हार फूल माला पहनाकर सम्मान किया। वहीं कथावाचक पंडित शुभम कृष्णा दुबे को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय,रमेश मेंदोला ने शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। वहीं भाजपा महासचिव विजवर्गीय ने भजन सुनाए सुमधुर भजनों पर भक्त थिरके।


